Connect with us

उत्तराखण्ड

जानिए कब तक खुलेंगे राज्य में स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया यह इशारा

राज्य में स्कूलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर शिक्षा मंत्री के द्वारा स्कूल खोलने के संकेत दिए गए हैं बता दें कि आईसीएमआर द्वारा प्राथमिक स्कूलों की खोलने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि बेसिक की कक्षाओं के लिए भी रोस्टर बनाया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा विभाग प्रथम चरण में कक्षा छह से बड़ी कक्षाओं के छात्रों को 50 फीसदी क्षमता के साथ आने की अनुमति दे सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इशारे इशारे में कहा कि बीते डेढ़ साल से स्कूल करीब-करीब बंद ही हैं।उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अब ज्यादातर सेक्टर को छूट दी जा चुकी है तो स्कूलों को लेकर भी मंथन जारी है। स्कूलों में शिक्षक भी नियमित आ रहे हैं। बता दें कि शिक्षक संगठन भी सरकार से स्कूलों में छात्रों को बुलाए जाने की लगातार पैरवी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News