Connect with us

Uncategorized

कोटक महिंद्रा बैंक ने भेजी धराली के लिए राहत सामग्री,सीएम ने की रवाना

कोटक महिंद्रा बैंक ने धराली के लिए राहत सामग्री भेजी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी आपदा राहत सामग्री को रवाना किया।कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सी.एस.आर के अंतर्गत 10 से 12 दिनों तक के लिए पर्याप्त कच्चा राशन-आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे टूथपेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन दिए गए हैं।सीएम ने कोटक महिंद्रा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

More in Uncategorized

Trending News