Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊनी होली की पहाड़ से लेकर भाबर तक दिखी रौनक, देखें वीडियो…

संवाददाता शंकर फुलारा

नैनीताल। उत्तराखंड में जगह जगह होली की धूम मची हुई है। ये सच है की अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्योहारों का बड़ा महत्व है।

कुमाऊँ में होली भी इसी परम्परा का हिस्सा बन रही है जहां होली की छटा अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी में पहुंचा रही है।

होली की ये तस्वीरें हल्द्वानी से हैँ, कुमाऊं में होली अभी से अपने चरम पर है, हर तरफ होली की धूम है,कुमाऊँ में बैठकी होली प्रसिद्ध है लेकिन यहां खड़ी होली का भी जबाब नही, रंगों से सरोबार महिलाएँ होली गाने में मस्त है।

जगह जगह महिलाओं की टोलियां खड़ी और बैठकी होली के साथ ही स्वांग के जरिये लोगो को सन्देश भी दे रही हैं।

पहाड़ों में भी खड़ी होली की धूम मची हुई है

यह तस्वीर ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कौडार की है। यहां लोगों द्वारा पशुपतिनाथ के मंदिर में होली गायन किया जा रहा है

वही पहाड़ों में पुरुषों की टोलियां घर घर और मंदिरों में जाकर होली गायन कर रहे हैं।

होली की परम्परागत परिधान में अबीर, गुलाल लगाई महिलाओं का नृत्य देखते ही बनता है।साथ ही नई पीढ़ी को त्यौहारों के जरिये अपनी उत्तराखण्ड की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News