Connect with us

उत्तराखण्ड

देर रात स्टील प्लांट में हुआ धमाका,एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

देर रात रुड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में हुआ धमाका हो गया। देर रात हुए इस धमाके के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्लांट में सिलेंडर फटने के कारण ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


बताया जा रहा है कि जिस वक्त प्लांट में हादसा हुआ उस वक्त मजदूर वहां मौजूद थे। धमाके कारण चपेट में आने से एक दर्जन से भी ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्लांट में किया जाता है लोहा गलाने का काम
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में लोहा गलाने का काम किया जाता है। जिसके लिए दिन-रात मजदूर यहीं रहते हैं। रात को धमाके वक्त भी मजदूर वहां मौजूद थे। बता दें कि घायल मजदूरों को मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज से बंद हो जाएगी जनरथ सेवा, बीएस-4 बसों के प्रवेश पर लगी रोक

More in उत्तराखण्ड

Trending News