Connect with us

कुमाऊँ

देर रात्रि रोडवेज स्टेशन में लगी आग, बमुश्किल बुझाया

रामनगर। देर रात रामनगर रोडवेज बस स्टेशन में बड़ा हादसा होते-होते टला है। रात्रि लगभग 2 बजे रोडवेज स्टेशन में खड़ी रोडवेज की बसों में अचानक आग लग गयी आग इतनी भयंकर थी कि 3 रोडवेज की बस आंशिक रूप से जल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना रात्रि लगभग 2 बजे की बताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की 03 फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुची और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।आग रोडवेज के परिसर मे खड़ी 03 बसों मे लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की वहाँ खड़ी 12 बसों को आग से बचा लिया। घटनास्थल में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल सका है। वही डिपो इंचार्ज नवीन आर्या ने बताया की आग कैसे लगी इसको देखा जा रहा है। तीन बसों में आग लगी है। इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ भी रखा है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News