Connect with us

कुमाऊँ

विधायक भौर्याल ने किया बनलेख कोविड सेंटर का निरीक्षण

बागेश्वर। विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनलेख में 18 से 44 आयु वर्ग हेतु स्थापित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया । भ्रमण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने,टीकाकरण को लेकर जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए । इसके साथ ही वैक्सीन सेंटर में मास्क व सेनिटाइजर भी वितरण किए।

इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ दीपक कुमार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विक्रम खाती, जिलामहामंत्री सुमित कालाकोटी , पवन भौर्याल , अनिल भौर्याल, प्रिति बोरा व विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे ।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News