Connect with us

कुमाऊँ

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित हुए, चिकित्सकों की राय पर देहरादून भेजे

बागेश्वर। बढ़ते कोरोना संक्रमण से विधायक चंदन राम दास संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कल शाम यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बिगड़ती हालत को देख चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर एम्बुलेंस से देहरादून भेज दिया।
जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि विधायक चंदन राम दास दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनका ट्रूनेट टेस्ट किया गया, जिसमें उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि विधायक का ऑक्सीजन लेबल तब ठीक था, लेकिन हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। इधर उन्हें जिला चिकित्सालय के फिजिशियन की राय से आज एम्बुलेंस से देहरादून भेज दिया गया है।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News