Connect with us

कुमाऊँ

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ने की 50 बेड देने की घोषणा

हल्द्वानी। कोरोना महामारी के चलते नेता प्रतिपक्ष एवं हल्द्वानी की विधायक डॉ इंदिरा हृदयेश ने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल को 50 बेड देने की घोषणा की है। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रबंधन से बात करने के पश्चात उन्होंने यह निर्णय लिया। जबकि उससे पूर्व उन्होंने विधायक निधि से एम्बुलेंस क्रय करने की घोषणा की थी, जिसके माध्यम से घर-घर में ऐसे मौजूद लोग जो कोरोना को मात दे चुके हैं और स्वइच्छा से प्लाज्मा लेने को तैयार हों उन्हें लाने के कार्य में एम्बुलेंस को लगाया जाना था,लेकिन सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन से वार्ता करने के बाद डॉ इंदिरा ने निर्णय बदला। अब अस्पताल को 50 बेड देने की घोषणा की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News