Connect with us

उत्तराखण्ड

चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग में मोहनी ने रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव

रुद्रप्रयाग। यहां की रहने वाली मोहिनी ने चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। जिले में भी मोहिनी की जीत का शानदार जश्न मनाया गया। उन्हें बधाई दी गई। चलिए अब आपको मोहिनी के बारे में थोड़ी और जानकारी देते हैं। ऊखीमठ विकासखंड में एक दूरस्थ गांव है ब्यूंखी। मोहिनी राणा इसी ब्यूंखी गांव में रहती हैं। पिताजी सुरेंद्र सिंह राणा रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं और माता गृहणी हैं।मोहिनी की बचपन से ही खेलों में रुचि रही। खासकर वो बॉक्सिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाना चाहती हैं।

माता-पिता ने भी मोहिनी को हमेशा सपोर्ट किया। इस तरह मोहिनी ने बॉक्सिंग में अपने सफर की शुरुआत की और रिंग में पसीना बहाने लगीं। हाल में उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लिया। जिसमें मोहिनी रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं। क्षेत्रवासियों ने भी पहाड़ की होनहार बिटिया की उपलब्धि पर खुशी जताई, उन्हें बधाई दी। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष सीपी भट्ट, जिपं सदस्य विनोद राणा ने मोहनी की हौसला अफजाई के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News