Connect with us

कुमाऊँ

मल्लीताल निवासी युवक हुआ हनीट्रैप का शिकार

नैनीताल। मल्लीताल निवासी रोहित के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले छह माह से वह किसी युवती से फेसबुक मैसेंजर पर बात करता था बीते माह दोनों में वीडियो चैट भी होने लगी। कुछ दिन पहले युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो चैट रिकॉर्ड कर लिया।

जिसके बाद वह युवक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगे बदनामी के डर से युवक ने भी युवती को 11 सौ रुपये भेज दिए, लेकिन युवती ने और अधिक पैसों की मांग करना शुरू कर दिया, जब युवक ने पैसे देने से मन किया तो युवती अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी, युवती ने वो वीडियो युवक के परिजनों को भेजने की भी धमकी दे डाली।

जिससे परेशां होकर युवक तनाव में आ गया और बाद में युवक ने ये साऱी बातें अपने दोस्त को बता दी दोस्त के समझाने के बाद युवक शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।युवक ने बताया कि एक युवती ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर उससे दोस्ती करने के बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अश्लील वीडियो चैट के बाद अब युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है, वहीँ इस मामले में कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र साइबर सेल को भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News