Connect with us

कुमाऊँ

मालता के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बागेश्वर। मालता के पास कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही खाद्य आपूर्ति विभाग में कार्यरत थे। घायल व्यक्ति नैनीताल जिले का रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि मृतक कपकोट का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मालता के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई गिर गई, इस हादसे में कपकोट निवासी प्रकाश रावत की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार से घायल को बाहर निकाला। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल ब्रजमोहन नैनीताल का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात थे। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News