Connect with us

कुमाऊँ

पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। सरोवर नगरी पहुँचने से पहले ही अकसर लाशों को ठिकाने लगाने का सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। यहां अपराधी अपराध करने के बाद लाश फेंक कर फरार हो जाते हैं। यही वजह है कि अब तक कई अज्ञात शवों की आज तक शिनाख्त भी नहीं हो पाई। आज एक बार फिर एक और हत्या का मामला उजागर हुआ है। दिल्ली से नव विवाहिता को नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी हत्या को अंजाम देकर यहां से फरार हो गया और इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर रिया गांव के पास हाईवे के किनारे एक गड्ढे में लाश बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपी पति राजेश राय निवासी शक्ति फार्म उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है और यह बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और शादी के बाद पत्नी वह उसकी सास उसे परेशान करते थे लिहाजा उसने पत्नी को जान से मारने का प्लान बनाया और नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या कर दी और अपना फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News