Connect with us

उत्तराखण्ड

हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति खाई में गिरा,घायल

कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति अचानक खाई में गिर गया सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।बताया जाता है कि जंगली हाथी को अपनी तरफ आता देख देर रात एक व्यक्ति अचानक खाई में जा गिरा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतर कर उस व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया घायल व्यक्ति की पहचान सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन के रूप में हुई। एसडीआरएफ को लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News