Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी बाइक,मौत

कर्णप्रयाग। रानीखेत हाईवे पर डांट पुल के पास एक बाइक पिंडर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। वहां का प्राथमिक इलाज किया गया और उसके बाद उसे श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि एक बाइक सिमली से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और पिंडर नदी में गिर गई। बाइक पर अंकित और मोहन सवार थे। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई जबकि मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहन को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 5 से निकाला गया और उसके बाद इलाज के लिए भेज दिया गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News