Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक: स्कूटी सवार दो को बस ने रौंदा, मौत

रामनगर। शुक्रवार को रानीखेत हाईवे पर एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है स्कूटी सवार दोनों किसी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी पांडे (40) पुत्र दया किशन व विक्रम सिंह नेगी (38) पुत्र जगत सिंह नेगी स्कूटी से अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए विश्राम घाट जा रहे थे। तभी रानीखेत रोड पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी बस के पहिए में दब गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, एसआई अनीस अहमद ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक फरार बताया जाता है। बताया जाता है कि मृतक विक्रम सिंह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड होकर आए थे। जबकि पांडे पर्यटन से संबंधित कारोबार करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News