Connect with us

उत्तराखण्ड

मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया निर्माणाधीन 30 कार्यों का स्थलीय निरीक्षण,दिए निर्देश

रामगढ़(नैनीताल)। कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़, मुक्तेश्वर व शीतलाखेत में निर्मित व निर्माणाधीन लगभग 30 कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें से मौके पर पाया गया कि 10 संरचनाओं पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन 10 संरचनाओं के नक्शे को प्राधिकरण से पारित नहीं कराया गया था, जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने अवैध रूप से बन रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार सील करने, चालान व ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई के निर्देश सचिव, जिला विकास प्राधिकरण को दिए।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन 10 संरचनाओं के अतिरिक्त भी जिस किसी व्यक्ति द्वारा नियम विरुद्ध प्राधिकरण के अंतर्गत बिना नक्शे पारित किए व अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है, संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि बाहरी लोगों के द्वारा जो भूमि का क्रय किया उनमे अनुमति ली जा रही है या नहीं। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश किये की जिस किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा पहाड़ कटान का कार्य किया जा रहा है उनसे रॉयल्टी जमा कराई जाय।

कुमाऊं आयुक्त ने बिना अनुमति के सड़क कटान कर रहे सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्रवाई करने को भी कहा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नवाजिश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News