Connect with us

उत्तराखण्ड

मंडलायुक्त ने किया बाजार का निरीक्षण, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

संवाददाता शंकर फुलारा

हल्द्वानी।मण्डलायुक्त दीपक रावत ने रेलवे बाजार में सड़कों पर किये गए अवैध अतिक्रमण, रोड़वेज़ स्थित सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया।

रेलवे बाजार में जैन इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर द्वारा सड़क पर किये गए अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में मालिक द्वारा आयुक्त से माफी मांगी गई व लिखित में दुकान में चस्पा किया गया कि आज के बाद किसी भी हालत में सड़क पर दुकान का सामान नहीं रखा जाएगा।

पुनः सड़क पर सामान पाए जाने पर उनकी दुकान को सील कर लिया जाए। इसके साथ ही हिमालयन स्टील वर्क्स की दुकान का समान भी सड़क पर पाए जाने पर नगर निगम को दुकान सील करने को कहा।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीएफओ संजीव कुमार, वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी मनोज कांडपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News