Connect with us

उत्तराखण्ड

दन्या,वृद्ध जागेश्वर,मंतोला में भारी बर्फबारी

दन्या (संवाददाता)। क्षेत्र में बुधवार को आसमान बादलों से पटा रहा और रात काफी ठंड रही। गुरुवार की सुबह आसमान में बादलों के चलते लोगों को सूर्य दर्शन नही हुआ। सुबह सात बजे से बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। वही वृद्ध जागेश्वर , मंतोला में बर्फबारी हुई। दोपहर के बाद जागेश्वर, गुराडाबाज, आरतोला, सुवाखान, काफली खान, धौलादेवी व दन्या के भगवती मंदिर की चोटियों में भी बर्फबारी होने लगी। लगातार हो रही वारिश के चलते क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क चुका है।
शाम पांच बजे के बाद क्षेत्र में बर्फीली हवाओं का प्रकोप देखने को मिला। पहले भी दो बार क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिली जो आरतोला, जागेश्वर व वृद्ध जागेश्वर की ऊंची चोटियों में देखने को मिल। आज की बर्फवारी दन्या के भगवती मंदिर की चोटियों में भी काफी देखने को मिली। कई जगहों पर चार इंच से ऊपर की बर्फ दिखयी दी। युवाओं ने बर्फवारी का मजा लेते हुए अलग-अलग अंदाज में फोटोज ली। वही इस बर्फवारी के बीच चुनाव प्रचार भी हूटर गाड़ियों में तेजी से चलता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने बर्फवारी का काफी मजा लिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News