Connect with us

उत्तराखण्ड

अमोड़ी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त 3 की मौत 4 घायल

चंपावत। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास एक मैक्स वाहन संख्या UK03TA3713 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया।
जहां तीन लोगों की मौत हो गयी है,तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है,जबकि एक यात्री की हालत लगभग सामान्य है। मैक्स दुर्घटना में मृतक लोगों में केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा,हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली शामिल है। वही घायल यात्रियों में कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई,सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा,मैक्स वाहन चालक सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला,ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा हालत फिलाल सामान्य बताई जा रही है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News