Connect with us

Uncategorized

उत्तरांचल अकादमी संस्था की बैठक आयोजित


अल्मोड़ा। उत्तरांचल अकादमी संस्था की बैठक रविवार को आयोजन हुई। बैठक में आगामी 2024-25 शैक्षिक सत्र के आरंभ होने पर नए छात्रों के प्रवेश प्रारंभ किए जाने व उसका व्यापक प्रचार प्रसार की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व में दुगालखोला स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का विलय उत्तरांचल अकादमी स्कूल में विधिवत किया जा रहा है तथा उक्त विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओं का भी विधिवत उत्तरांचल अकादमी स्कूल में समायोजन किया जा रहा है जिसका जिसका प्रस्ताव आम सभा में सर्व सम्मति से पारित किया गया एवं उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा पारित प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में व्यवस्थापक भावना महिपाल, अध्यक्ष गीता बिष्ट, गिरिजा दुर्गापाल, योगेश तिवारी, हरीश बनोला, शिवेंद्र गिरी गोस्वामी, रमेश नाथ, दीपा दफौटी, नरेंद्र सिंह महिपाल एवं चंचल दुर्गापाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का बेटा जाएगा दुनिया के सबसे उत्तरी छोर, भारत से इकलौता प्रतिनिधि

More in Uncategorized

Trending News