Connect with us

उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष से सीएम धामी ने विधानसभा भवन में की मुलाकात,इस विषय पर हुई चर्चा

देहरादून।आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सीएम धामी ने भेंट की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच शीतकालीन सत्र के संचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा शीतकालीन सत्र को देहरादून में ही आहूत किए जाने की भावना को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा शीतकालीन सत्र को देहरादून में ही आयोजित किये जाने की मंशा व्यक्त की गई है। अग्रवाल ने कहा कि संसदीय क़ार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News