Connect with us

कुमाऊँ

श्री धौलीनाग खन्तोली जन सेवा समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मनाया श्रावणी उपाकर्म पर्व

हल्द्वानी। श्री धौलीनाग खन्तोली जन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मां गिरिजा मंदिर गिरिजा विहार हल्द्वानी में सामूहिक रूप से अपने ईष्ट मित्रों और माॅ गिरिजा विहार कालौनी वासियों के साथ श्रावणी उपाकर्म पर्व को वैदिक रूप से सभी धर्मनिष्ठ सनातनियों द्वारा विधि विधान पूर्वक मनाया गया।

प्रातः ५.०० बजे सभी लोग यथोचित सामग्री के साथ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और अपना अपना आसन लगाकर आचार्य जी के निर्देशानुसार गणेश पूजन,सर्वदेव पुष्पांजलि,पूर्वांगकर्म, ऋषि तर्पण,वेदोक्त तर्पण,पितृ तर्पण आदि कार्यक्रम संपादित किए गए,तत्पश्चात नवीन जनेऊ मंत्रोचार के साथ धारण किया गया।अंत में आचार्य लोगों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस वर्ष काफी संख्या में कुसुमखेड़ा,ऊंचा पुल तथा आस पास की कॉलोनी से भी आकर लोगों ने उपरोक्त कार्यक्रम में शिरकत की।यह कार्यक्रम डॉक्टर प्रकाश रूबाली तथा आचार्य ललित मोहन कोठारी के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में एडवोकेट किशोर कुमार पंत, श्रीश चंद्र कोठारी, प्रकाश पन्त, तारादत्त पन्त, नवीन पन्त, श्रीस एस एस बोरा, गिरीश पन्त, राजेश पन्त, विनोद पन्त, शिवप्रसाद पन्त, घन्शयाम पन्त, दिवाकर पन्त, टी सी चौधरी , वीरेन्द्र सिंह कबाड़िया, महेंद्र सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह अधिकारी, डी के पनेरू, पारस पंत, कार्तिक, भानू, हरीश पन्त, कौस्तुवानन्द पन्त, गोकुलानंद पन्त, डॉ कैलाश पंत नीरज पन्त, गिरीश पन्त, विनोद जोशी,आदि अन्य वरिष्ठ जन, युवा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बेकाबू कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पड़े युवक के ऊपर फिर चढ़ाई गाड़ी, CCTV में कैद हादसा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News