Connect with us

कुमाऊँ

साइबर कार्यालय की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित आर्या ने श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु कफलटिया के द्वारा उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन भेजा है।

अमित आर्या ने ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को अवगत कराते हुए मांग की है। कि टनकपुर कोतवाली में साइबर कार्यालय खोला जाए।अमित आर्या ने कहा है। टनकपुर और बनबसा छेत्र में आजकल दिनों दिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। जिस कारण से साइबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति को अपनी रिपोर्ट लिखवाने के लिए टनकपुर से 75 किलोमीटर दूर जिला चंपावत जाना पड़ता है। क्योंकि साइबर क्राइम का कार्यालय केवल जिला चंपावत में ही है। इसलिए टनकपुर के समाजसेवी अमिता आर्या ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक से मांग की है। कि टनकपुर कोतवाली में साइबर कार्यालय को जल्दी से जल्दी खोला जाए।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News