Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला होमगार्ड भर्ती में पुरुषों ने भी किया आवेदन,विभाग ने किया यह काम

चमोली जनपद में महिला होमगार्ड्स की भर्ती में पुरुषों ने भी आवेदन किए हैं। जिनको विभाग ने निरस्त कर दिया है। भर्ती के लिए एक सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी।
चमोली जिले में महिला होमगार्ड्स की एक प्लाटून सृजित की गई है। जिला कमांडेंट एसके साहू गए हैं। बताया कि चमोली जिले में 2740 महिलाओं आवेदन किए हैं।
महिलाओं की भर्ती में 15 पुरुषों भी आवेदन किए हैं, जिनको निरस्त कर दिया गया है इसके अलावा कम आयु दूसरे प्रदेश, प्रमाणपत्रों व कमी वाले भी निरस्त किए गए हैं।
कमी व अन्य कारणों के चलते कुल 61 आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिसके बाद 2679 अभ्यर्थी रह गए है। एक से नौ सितंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक ने दक्षता परीक्षा खेल मैदान गोपेश्वर में शुरू की जाएगी। भर्ती के दिन यदि बारिश होती है तो उस दिन के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट

More in उत्तराखण्ड

Trending News