Connect with us

कुमाऊँ

धामी के प्रचार में आखिरी दिन कृषि मंत्री ने की सभाएं

टनकपुर। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के आज आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर सीएम धामी के पक्ष वोट डालने की अपील की।

रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बनबसा के विचई गाँव एवं टनकपुर के नायकगोठ में जनसभा संबोधित की। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इसके साथ उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने प्रदेश में विकास के गति को आगे बढ़ाया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से रिकॉर्ड तोड़ मतों के साथ जीत रहे हैं। उन्होंने सीएम धामी के समर्थन में चंपावत की जनता से 31 मई को मतदान करने अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, बसंत जोशी, ग्राम प्रधान पूनम चंद, जितेंद्र चंद, माया मेहर, गणेश चंद, देवी चंद, कमलेश जोशी, शारदा कापड़ी, गीता धामी, हरीश चंद हैसियत, सतीश पंत, सीमा सिंह, मंजू बोरा, बबीता पांडेय, दीपा आदि उपस्थित रहे।

– विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News