Connect with us

उत्तराखण्ड

15 अगस्त से 5 जिलों में शुरू हो रही मोबाइल वैन ई-कोर्ट सेवा: धनंजय

नैनीताल। जिले में बहुत जल्द ई-कोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की जाएगी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान इसका शुभारंभ करेंगे। ई कोर्ट सेवा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मुकदमों का निस्तारण करेगी। इससे जहां लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा, वहीं लंबित मुकदमों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा। यह मोबाइल वैन ई-कोर्ट सेवा 15 अगस्त से 5 पर्वतीय जिलों के लिए शुरू होगी। मोबाइल वैन संचाल की जिम्मेदारी जिला जज को दी गई हैं।
यह जानकारी शुक्रवार को यहां हाई कोर्ट परिसर में रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी व रजिस्ट्रार कंप्यूटर अंबिका पंत ने पत्रकार वार्ता में दी। वही तय करेंगे कि मोबाइल वैन को किन क्षेत्रों में भेजा जाएगा। पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी औऱ राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।उत्तराखंड उत्तर भारत का पहला और देश का दूसरा राज्य बना जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होगी। पहले चरण में उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत औऱ पिथौरागढ़ जिलों में इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। इससे लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। साथ ही त्वरित न्याय मिलने की उम्मीदों को भी पंख लगेंगे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News