Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: मानसिक अवसाद में मां ने सात माह की बेटी की जान ली, गिरफ्तार

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी सात माह की बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। यह घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला की है।

जानकारी के अनुसार, महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही थी, क्योंकि उसकी बेटी लंबे समय से बीमार थी। इस मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद, महिला के पति मुंतजिर ने पुलिस को सूचना दी और तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News