Connect with us

कुमाऊँ

घर से लापता नाबालिग मिली प्रेमी के घर, मां ने लगाए युवक पर गंभीर आरोप

राज्य में कोरोना कर्फ्यू लगा है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हल्द्वानी शहर के गौलापार क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अपने घर से लापता होने के बाद अपने कथित प्रेमी के घर पर बंद मिली। गांववासियों से पुलिस को सूचना मिली तो नाबालिग लड़की को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपित युवक पर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में केस किया है।

जानकारी के अनुसार एक 16 वर्षीय लड़की जो गौलापार में रहती है, अपने घर से गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे गायब हो गई। परिजनों ने तलाशबीन शुरू की तो लड़की प्रेमी के घर मिली। लड़की की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कथित प्रेमी ने उसे बहला कर अपने कर बुला लिया। जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। बहरहाल एरिया के एक युवक के घर में लड़की पहुंची है, इस बात की जानकारी क्षेत्रवासियों को लगने पर वहां लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लड़का भी घर से कहीं चला गया।इधर नाबालिग ने खुद को कमरे में ही बंद कर लिया। जानकारी मिलने पर गौलापार खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा पहुंच गए। पहले तो दरवाजा खुलवाया गया। फिर लड़की के स्वजन भी वहां आ गए। इसके बाद पुलिस में नाबालिग लड़की की मां ने तहरीर दी है।इस तहरीर में मां ने युवक पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि आरोपित युवक निवासी रामलाल कॉलोनी, खेड़ा के खिलाफ अपहरण के लिए धारा 363, दुष्कर्म के लिए धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से युवक फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News