Connect with us

कुमाऊँ

अब कैसे हो गई सांसद निधि आबंटित: जोशी

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2020 में सभी सांसद निधि के आवंटन में 2 साल के लिए रोक लगा दी थी । उन्होंने कहा कि आज हमारे नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद द्वारा दी सांसद निधि आंबटन की खबर पड़ी, जिसमें उनके द्वारा सांसद निधि को कोविड-19 के लिए ऑक्सीजन और अन्य उपकरणों का इलाज हेतु खरीदने के लिए रुपया एक करोड़ 6 लाख की धनराशि जारी करने हेतु जिला अधिकारी को पत्र लिखा है।

श्री जोशी ने कहा पूर्व में सांसद ने अनेक लोगों को जो सांसद निधि से अपने क्षेत्र में कार्य करवाने हेतु गए थे उनको केंद्र सरकार की गाइडलाइन दिखाते हुए कहा है कि अभी हम सांसद निधि से कोई भी पैसा आवंटन नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा सांसद निधि आवंटन में 2 साल की रोक लगी हुई है ।

अब अचानक यमुना विहार का अपना आशियाना छोड़ने के बाद इनको अलाउद्दीन का कोई स्पेशल चिराग मिल गया है । जिससे इन्होंने सांसद निधि आवंटन करने का अलादीन के चिराग से हक मांग लिया है । पिछले 1 माह से उत्तराखंड की जनता त्राहिमाम है। उत्तराखंड के सांसद हो विधायक हो यह सब स्टैंड बाय मोड में चले गए है ।जनता जवाब चाहती है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News