Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल बैंक की नई पहल- बैंकिंग ऑन व्हीलस

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक ने आज से अपनी ‘बैंकिंग ऑन व्हीलस’ वाहन का अनावरण कर दिया है। ‘बैंक ऑन व्हील’ वाहन को महापौर नगर निगम डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।

नैनीताल बैंक ने ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’ पहल को बैंक रहित स्थानों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पायलट परियोजना का हिस्सा बनाया है। इसका मुख्य उदेश्य ग्राहकों को बैंकिग की आधारभूत सुविधाएं जैसे बचत खाता, चालू खाता व ऋण संबंधित सुविधाएं पहुंचना है। वाहन शुरुवाती चरण में हल्द्वानी में संचालित होगा व प्रत्येक स्थान पर एक निर्दिष्ट अवधि के लिए संचालित किया जायेगा। भविष्य में बैंक की योजना इस बैंकिंग ऑन व्हील्स के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं नैनीताल एवम् उसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना हैं ताकि व क्षेत्र जहाँ बैंक नहीं हैं। बैंकिंग सुविधाओं से वंचित ना रहे और देश का हर एक नागरिक बैंकिंग सुविधाओ का लाभ उठा सके।

इस अवसर पर ‘बैंक ऑन व्हील’ वाहन को हरी झंडी महापौर (काठगोदाम हलद्वानी नगरनिगम) डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला द्वार दिखाई गई और उनके द्वारा बैंक के इस प्रयास की सरहाना की गयी। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र रुवाली, संजय गुप्ता , सनी मेहरा, रूची पंत,अनुज जोशी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News