Connect with us

उत्तराखण्ड

नशा कर टैक्सी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

टनकपुर। श्री पूर्णागिरी टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन राम ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि नशा कर टैक्सी चालानी वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे नशेड़ियों द्वारा आये दिन हमले किए जा रहे हैं। शनिवार को जब वह कार्यालय में बैठे थे तो उनके ऊपर भी हमला किया गया।

नशा करके टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, इस संदर्भ में उन्होंने कोतवाली निरीक्षक टनकपुर को एक लिखित तहरीर भी दी है, हालांकि तहरीर अभी रिसीव नहीं हो पाई है। लेकिन टैक्सी यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि शनिवार को लगभग 4:00 बजे उनके ऊपर टैक्सी कार्यालय में एक नशेड़ी द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कहा नशेड़ी द्वारा कई बार इस तरह के हमले किए जाने पर उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए अनुरोध किया है कि ऐसे नशेड़ी किस्म के लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का सख्त रुख: नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, देहरादून-हल्द्वानी में मदरसों पर कार्रवाई
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News