Connect with us

कुमाऊँ

राष्ट्रीय जनसेवा समिति के प्रकाश एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा निशुल्क उपलब्ध करायेंगे आक्सीमीटर

अल्मोड़ा। कोरोना के इस विपरीत समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो निस्वार्थ लोगों की सेवा में लगे हैं।इसी कड़ी में नाम आता है अल्मोड़ा के समाजसेवी प्रकाश रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी का।पिछली बार भी कोविड संक्रमण के समय इनके द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की राशन,दवा एवं आर्थिक सहायता देकर मदद की गयी थी तथा एक अच्छी संख्या में लगातार मास्कों का वितरण भी किया गया था।

वर्तमान में अल्मोड़ा शहर में ऑक्सीमीटर की कमी होने के कारण उनकी संस्था राष्ट्रीय जन सेवा समिति ऑक्सीमीटर निशुल्क उपलब्ध करा रही है।समिति के प्रकाश रावत ने बताया कि जो भी जरूरतमंद हो उन्हें आक्सीमीटर उपलब्ध कराये जाएंगे।जिस किसी को जरूरत हो इस नंबर पर संपर्क करें।उन्होंने आक्सीमीटर के लिए 9837622884 (प्रकाश रावत
महासचिव राष्ट्रीय जन सेवा समिति)
एवं 8171622688( शोभा जोशी अध्यक्ष राष्ट्रीय जन सेवा समिति ) के नम्बर पर सम्पर्क करने की अपील की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News