Connect with us

उत्तराखण्ड

एनजीओ स्कूल संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून से बड़ी खबर आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल के अनुसार रविवार को एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस बात भी जांच की जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है। आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले पीड़ित के मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News