Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 2100 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार

उत्तराखंड में दिन पर दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रदेश में रविवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। बता दें सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज देहरादून जिले से सामने आ रहे हैं।

उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर

प्रदेश में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एडीज मच्छर के लिए इस समय प्रदेश का मौसम अनुकूल बना हुआ है। जिसके चलते डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को देहरादून से 12 मामले सामने आए हैं। जबकि हरिद्वार से पांच और नैनीताल से 13 मरीज मिले हैं।

देहरादून से सामने आ रहे सबसे अधिक मामले

प्रदेश में अब तक 2180 डेंगू के मामले सामने आए हैं। जिनमें से लगभग 81% यानी 1775 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 391 सक्रिय मामले हैं। बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक डेंगू से 14 मरीजों की मौत हुई है। डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका देहरादून है। देहरादून में भी रायपुर क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News