Connect with us

उत्तराखण्ड

अब यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक

उत्तराखंड में एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहें है। अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। इस दौरान ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शुक्रवार देर शाम के समय एलपीजी सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में जा गिरा। इस दौरान ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची।

खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी रिंग रोड: भाखड़ा पुल से जंगल में होकर निकलेगी सड़क, 18 किमी लंबी रेलिंग करेगी वन्यजीवों की मदद

More in उत्तराखण्ड

Trending News