Connect with us

उत्तराखण्ड

एनयूजे उत्तराखंड का जिला नैनीताल चुनाव- दया अध्यक्ष, राठौर बने महामंत्री

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड के जनपद नैनीताल इकाई चुनाव शान्ति पूर्ण ठंग से सम्पन्न हुआ। पहली बार महिला प्रत्याशी दया जोशी को अध्यक्ष तथा उधमसिंह राठौर को महासचिव बनाया गया।
काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुए चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज विजवांण,सहायक चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक व सूर्य सिंह राणा की देखरेख में चुनाव कराये गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
चुनाव अधिकारी की देखरेख में दया जोशी को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अरशद अली, दान सिंह लोदियाल, महासचिव उधमसिंह राठौर, सचिव धर्मानंद खोलिया, मनोज कुमार जोशी, प्रचार मंत्री ईश्वरी दत्त भट्ट, रोशनी पांडेय जबकि संगठन मंत्री शंकर दत्त पाण्डे, विनोद कोहली, कोषाध्यक्ष ललित जोशी व जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल को बनाया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में भास्कर मिश्रा, पूरन रूवाली, आनंद बत्रा, राजकुमार केसरवानी, पंकज बिष्ट, बसंत जोशी, दीपेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र मौर्य, नाजिम कुरैशी, भानू प्रताप बोहरा को बनाया गया। चुनाव के दौरान जो सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें भी उनके अनुभव तथा यूनियन में वरिष्ठता के आधार पर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जायेगी।चुनाव के उपरांत सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News