Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल देर रात माल रोड पर स्थानीय लोगों ने पर्यटकों पर अनैतिक मांग करने का आरोप पर भड़क गए जिसमें लोगों ने लात घूसो से पर्यटकों की धुनाई कर दी।

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थानीय लोगों ने कुछ पर्यटकों पर अनैतिक मांग करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने आरोपियों को लेटाकर बुरी तरह से पीटा।


नैनीताल की मॉल रोड में रविवार देररात कुछ युवाओं ने बाहर से आए लोगों को पीट दिया। आरोप है कि बाहर से आए लोग लड़की की अनैतिक मांग कर रहे थे। देखते ही देखते हमलावर युवकों ने लात घूंसे मारकर बाहर से आए युवकों को घायल कर दिया। मॉल रोड में हुई इस घटना के बाद तमाशबीनों की भीड़ लग गई। पुलिस की गैर मौजूदगी में हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कुछ समय बाद लोगों के कहने पर आरोपियों को जाने दिया गया और मामला बिना थाना पुलिस किए शांत हो गया। मारपीट में शामिल युवाओं ने आरोपियों को लेटा लेटाकर लात घूंसे मारे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बेकाबू कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पड़े युवक के ऊपर फिर चढ़ाई गाड़ी, CCTV में कैद हादसा

More in उत्तराखण्ड

Trending News