Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शातिर गिरफ्तार

टनकपुर। थाना टनकपुर क्षेत्र में एक संगीन मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। टनकपुर निवासी शिकायतकर्ता महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके व्हाट्सएप नम्बर पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए टनकपुर पुलिस ने
उक्त सम्बन्ध में मु.अ.सं. 22/2022 धारा 504/506 IPC व 66E IT एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त की धरपकड़ हेतु तत्काल पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अभिनय कुमार चौधरी के दिशा निर्देशन मे उक्त मामले की विवेचना प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के सुपुर्द की गयी। साथ ही जनपद में गठित साइबर/सर्विलांस टीम के द्वारा शिकायतकर्ता से इस गंभीर मामले का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो फर्जी मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज धमकी देता है। जिस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित टेक्निकल कार्यवाही करते हुए अज्ञात अभियुक्त इमरान खान पुत्र शबाब खान निवासी वार्ड नं-04 टनकपुर को उक्त घटना में सनलिप्त पाया गया।

प्रकाश मे आये अभियुक्त की धरपकड़ हेतु निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त की धरपकड़ के लिए रवाना की गई। आज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में सी.ओ.ऑपरेशन अभिनय कुमार चौधरी, निरीक्षक संजय कुमार,कांस्टेबल निरीक्षक बिहारी लाल साईबर सैल,कांस्टेबल निरीक्षक विनोद जोशी साईबर सैल,महिला कांस्टेबल निरीक्षक सपना ढेक साईबर सैल,महिला कांस्टेबल निरीक्षक रीनू रानी साईबर सैल शामिल रहे।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पेयजल समस्या के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News