Connect with us

उत्तराखण्ड

48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है, इसी को लेकर मौसम विभागने अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि बुधवार शाम और फिर रात को राजधानी देहरादून में बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग ने अलगे 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज सुबह भी राजधानी देहरादून में बारिश हुई। हरिद्वार में मौसम साफ बना हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे आज छठवें दिन भी बंद पड़ा हुआ है। लंबे समय से हाईवे बाधित होने से नीती घाटी के ग्रामीणों की जिंदगी ठहर सी गई है।बुधवार को एनडीआरएफ ने आवाजाही बहाल करने के लिए हाईवे किनारे बह रही धौली गंगा में नाव के संचालन का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण यह सफल नहीं रहा। अब एनडीआरएफ की टीम भी चट्टान से भूस्खलन रुकने का इंतजार कर रही है। प्रशासन नीती घाटी के गांवों में हेलीकॉप्टर से राशन व अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News