Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसा : स्कार्पियो और स्कूटी की हुई टक्कर, दो की मौत

देहरादून जिले के छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार दो युवकों की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीनों वाहन छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सीधे आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 साल से न्याय की गुहार लगा रहा परिवार, महेश चंद ने आंदोलन का बिगुल फूंका

More in उत्तराखण्ड

Trending News