Connect with us

कुमाऊँ

पालिका ने आज भी सैनिटाइजेशन कराया

टनकपुर।कोरोनावायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए टनकपुर नगर पालिका के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी खुशबू पांडेय के दिशानिर्देशानुसार टनकपुर नगर के समस्त वार्डों में प्रतिदिन की भांति आज भी सैनिटाइजेशन एवँ फॉगिंग क्रमबद्ध रूप से किया गया। कार्यदायी KPS संस्था के द्वारा सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।जिस क्रम में टनकपुर मस्जिद एरिया एवं मेन मार्केट संयुक्त राजकीय चिकित्सालय ट्रामा सेन्टर पुरानी वाइन शॉप वाली गली, राधे हरि राजकीय इंटर कालेज जहां पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। वार्ड नम्बर-3आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया गया।और वार्ड नम्बर- 1शारदा घाट मेला क्षेत्र ,वार्ड नम्बर-2 आदि स्थानों पर फॉगिंग करायी गई है।नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका के निर्देशन में केपीएस संस्था के इंचार्ज अनुराग दुबे सुपरवाइजर अजय एवं पर्यावरण मित्र संजीव दीपक अर्जुन शिवा आदि के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News