Connect with us

उत्तराखण्ड

भोले के जयकारों से गूंज उठा पशुपतिनाथ मंदिर,हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

संवाददाता शंकर फुलारा

ओखलकांडा। शिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में आज प्रातः से भक्तों ने भोले शंकर के दर्शन कर जलाभिषेक किया। वहीं जनपद नैनीताल के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पशुपतिनाथ मंदिर कौडार में शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुँचे।

कई किलोमीटर तक पैदल चलकर इस रमणिक स्थान में पहुँचे शिव भक्तों ने भोले शंकर के दर्शन किए। इस दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में आज सुबह से आ रहे श्रद्धालुओं ने बम बम भोले के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

मंदिर में मौजूद भक्तों ने भोले के जयकारों से व भोले के भजनों को गाकर मंदिर में भक्तिमय बना दिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News