Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना से हुई पीजी कॉलेज की प्रोफेसर की मौत

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और अब तक एक की बड़ी खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है बता दे यहां कोरोना की वजह से एक शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। अल्मोड़ा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक रुद्रपुर कॉलेज की प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर एक शादी में शामिल होने अल्मोड़ा पहुंची थी। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उनकी जांच की गई। जांच में वो कोरोना पॉजिटिव मिलीं।

खबर है कि अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रोफेसर भगवती जोशी रुद्रपुर पीजी कॉलेज में भूगोल विषय की सहायक प्रोफेसर थीं। वो अल्मोड़ा के शैल में एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद उन्हें सीधे बेस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। प्रोफेसर भगवती जोशी के पति प्रो पीसी तिवारी कुमाऊं विवि नैनीताल में भूगोल विभाग में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News