Connect with us

उत्तराखण्ड

फोटो खिंचवाना पड़ा दिल्ली के पर्यटक को भारी,पानी में डूबकर हुई मौत

देहरादून में दिल्ली से घूमने आए पर्यटक की पानी में डूबने से मौत हो गई बता दें कि मामला सहस्त्रधारा का है जानकारी के अनुसार परिवार के साथ यहां पहुंचा उक्त पर्यटक फोटो खींचने के चक्कर में नदी में डूब गया।चौकी प्रभारी आईटी पार्क ताजवर सिंह नेगी से मिला जानकारी के अनुसार 66 वर्षीय ओमप्रकाश अरोड़ा निवासी रानीबाग, मुलतानमल, दिल्ली बुधवार को परिवार के साथ सहस्रधारा में घूमने के लिए पहुंचे थे। तभी शाम करीब चार बजे एक हादसा हुआ।सभी लोग गंधक के स्रोत के पास खड़े थे। इसी दौरान ओमप्रकाश अरोड़ा किनारे पर खड़े होकर फोटो खिंचाने लगे। तभी उन्होंने अपना नियंत्रण खोया और पैर फिसलने के कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गए। चूंकि पानी का बहाव तेज था इसलिए देखते ही देखते वह काफी दूर निकल गए।पुलिस को लोगों द्वारा सूचना मिली तो चीता टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन टीम के पहुंचने तक पुल के पास से ओमप्रकाश अरोड़ा को निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उनके परिवार वाले उन्हें दून अस्पताल ले गए।अस्पताल में गए तो परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ताजवर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के साथ वहां पर 8-10 लोग थे। वह एक टेंपो ट्रैवलर से आए थे। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News