Connect with us

उत्तराखण्ड

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जागेश्वर, बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी-अभी जागेश्वर पहुंचे हैं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से पीएम मोदी ने बातचीत की।

इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद ने बेरहमी से मारा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News