Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड दौरे पर कल आ रहे पीएम मोदी,जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

देहरादून।शनिवार को पीएम मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम मोदी का मिनट-दर मिनट कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी पौने 12 बजे से लेकर करीब 3 बजे तक राजधानी देहरादून में रहेंगे। इस दौरान लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के अलावा प्रदर्शनी का भी अवलोकर करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
ये है कार्यक्रम-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11ः40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से रवाना होंगे।
12ः25 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे।
12ः25 से 12ः30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।
12ः30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।
1ः00 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
1ः00 से एक 1ः10 बजे तक प्रधानमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
1ः10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।
1ः33 से 1ः40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
1ः40 से 2ः15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
2ः30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
2ः50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2ः55 बजे प्रधानमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
3ः40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News