Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिलने वालों का होगा वेरीफिकेशन

देहरादून।अतीक अहमद की हत्या के बाद से सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस घटना के बाद से उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी के चलते अब सीएम धामी से मिलने वालों की सघन चेकिंग की जाएगी। अतीक अहमद की यूपी में पुलिस कस्टडी में हत्या होने के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट हो गई है।

अब सीएम धामी से मिलने जाने वाले हर किसी की सघन चेकिंग होगी। इसके अलावा सीएम धामी के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी।

सीएम की सुरक्षा को लेकर सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में सीएम की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि राज्य में केवल सीएम धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। लेकिन यूपी में हुई घटना के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।

सीएम की सुरक्षा को लेकर इंटेलीजेंस ने रविवार को शासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को अलर्ट दिया था। जिसमें सीएम के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। जिसके बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को लेकर अब मीडियाकर्मियों की भी चेकिंग की जाएगी। सीएम धामी के कार्यक्रमों में कवरेज के लिए जाने वाले मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही सीएम से जो लोग मिलने जाएंगे उनका भी सत्यापन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News