Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस ने किया होटल में शराब बेचने और पिलाने पर एक आरोपी को गिरफ्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पुलिस अधीक्षक अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने योगेश चन्द्र जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम फल्याटी, थाना व जिला बागेश्वर (22 वर्ष) को भागीरथी तिराहे के पास स्थित होटल में शराब पिलाते पकड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध धारा 60-आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रह्लाद सिंह, कानिस्टेबल भुवन सिंह बोरा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News