Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध लीसे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक से 414 टिन लीसा बरामद

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों/वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चैकिग के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में भीमताल पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रक की चैकिंग में भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद कर लीसा तस्कर की गिरफ्तारी की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK01CA- 0913 को चैक किये जाने पर 414 टिन अवैध लीसा टिन बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उक्त संबंध में थाना भीमताल में धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि लीसा अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जा रहा था, पुलिस की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया।
गिरफ्तारी : दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दसौला वडियार बनौली जिला अल्मोडा (उम्र 34 वर्ष)

बरामदगी- 414 कनस्तर लीसा अवैध एवं वाहनUK 01 CA 0913 ट्रक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों की तेज आवाज से घबराया पिकअप चालक, कार से भिड़ा; बाजार में हंगामा

More in उत्तराखण्ड

Trending News