Connect with us

उत्तराखण्ड

वन अधिनियम में फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में वनों में आग लगने के मामले में तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के तल्लीताल हरिनगर निवासी युवक आकाश उर्फ अक्का के खिलाफ 2021 में वन विभाग द्वारा 26 वन अधिनियम के तहत वनों में आग लगाने के मामले में मुकदमा किया था। जिसके बाद आकाश को न्यायालय में पेशी के लिए सम्मन जारी हुआ लेकिन युवक न्यायालय में पेश नही हुआ।

जिसके बाद युवक पर न्यायालय में पेश न होने कारण गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ। सोमवार को पुलिस को युवक के तल्लीताल क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुची एसआई पूजा महरा व चीता पुलिस शिवराज राणा ने युवक को हरिनगर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जहा पर पुलिस ने उसे न्यायालय के सामने पेश किया।

एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को तल्लीताल पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है जिसके बाद युवक को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौथिक-2026 में सीएम धामी, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

More in उत्तराखण्ड

Trending News